ॅॅशहर के इस ओवरब्रिज पर पिकअप टैक्सी से टकराई, चालक गंभीर घायल
बीकानेर। गजनेर रोड ओवरब्रिज पर शनिवार को एक सडक़ हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर तोड़ते हुए टैक्सी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी पलट गई।हादसे के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में टैक्सी चालक को गंभीर चोटें आईं। वहीं, हादसे के चलते ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ