Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

उदयगिरि जी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, भक्तों ने किया विशेष पूजन

rk
2 months ago
उदयगिरि जी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, भक्तों ने किया विशेष पूजन

उदयगिरि जी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, भक्तों ने किया विशेष पूजन

बीकानेर स्थित समाधि स्थल पर समाजसेवी चंद्रेश हर्ष ने चढ़ाई विशेष माला, श्रद्धालुओं ने किया जीवन दर्शन का स्मरण

बीकानेर में स्थित उदयगिरि जी महाराज के समाधि स्थल पर बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। समाजसेवी एवं उदयगिरि जी के परम भक्त समाजसेवी व भामाशाह चंद्रेश हर्ष ने उनकी प्रतिमा पर विशेष माला अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आरती कर उदयगिरि जी के जीवन दर्शन का स्मरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम में उदयगिरि जी महाराज की समाधि से वर्षों से जुड़े पंडित करणीदान हर्ष, उमेश आचार्य सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धा भाव से पूजन-अर्चन किया।

इस अवसर पर समाजसेवी चंद्रेश हर्ष ने कहा कि उदयगिरि जी के सिद्धांत आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने बताया कि भक्तों ने उनके चमत्कारों को आत्मसात किया है और जब भी कोई व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान के लिए उनका स्मरण करता है, तो उसे निश्चित रूप से राहत मिलती है। साथ ही, मनोकामनाओं की पूर्ति में भी उदयगिरि जी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। करणीदान हर्ष नई बताया कि मंदिर में शांति व अध्यात्म से रुबरु होने का मौका मिलता है। उमेश आचार्य ने कहा कि युवाओं को भी धर्म व अध्यात्म के प्रति जागरूक होना होगा तभी जीवन सुखमय होगा।

 

चंचल हर्ष परिवार ने स्थापित की थी ये मूर्ति

 

उदयगिरि जी की प्रतिमा, जिसे श्री चंचल हर्ष परिवार द्वारा स्थापित किया गया है, श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन करने पहुंचते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: