बीकानेर: जीप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, दोनों के हाथों में फ्रैक्चर
बीकानेर: जीप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, दोनों के हाथों में फ्रैक्चर
बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र के सुरधना चौहानान में 17 अक्टूबर को जीप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में दोनों युवकों के हाथों में फ्रैक्चर हो गया। इस संबंध में हिमतासर निवासी सुनील ने जीप चालक के खिलाफ देशनोक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि जीप चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार विनोद और राकेश सड़क पर गिर गए, जिससे दोनों के हाथों में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ