शहर के बीछवाल थाना इलाके में दो ट्रकों की आमने-सामने भिडं़त में दो युवकों की दर्दनाक मौत
शहर के बीछवाल थाना इलाके में दो ट्रकों की आमने-सामने भिडं़त में दो युवकों की दर्दनाक मौत
, बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में गंगानगर रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा 27 सितंबर की रात करीब 9:20 बजे जैसलमेर बाईपास से करीब 12 किलोमीटर दूर बीकानेर की तरफ हुआ।
खारा निवासी चेतनराम मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई देवीलाल पुत्र नारायणराम, उम्र 29 वर्ष, टाटा ट्रक नंबर क्रछ्व 21 त्रश्व 3841 लेकर बीकानेर से खारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से ट्रक चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और देवीलाल के ट्रक में सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि देवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पनालाल और दिनेश ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक लाभूराम कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ