बीकानेर: जसरासर-कातर मार्ग पर बाइक-पिकअप की टक्कर, दो युवकों की मौत
बीकानेर: जसरासर-कातर मार्ग पर बाइक-पिकअप की टक्कर, दो युवकों की मौत
खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर। जसरासर क्षेत्र के मसूरी गांव में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से शोक की लहर छा गई। हादसा रविवार रात जसरासर-कातर मार्ग पर हुआ, जहां बाइक और पिकअप गाड़ी की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मसूरी गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मसूरी निवासी कालूराम पुत्र तुलछाराम मेघवाल और कालूराम पुत्र जालूराम मेघवाल रविवार रात बाइक पर जसरासर से कातर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक की पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर जसरासर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता पुलिस जांच के बाद चलेगा। हादसे की खबर से मसूरी गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक के परिजन आगामी सरपंच चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे। अचानक हुए इस हादसे से गांव में दुख की लहर छा गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ