रोडवेज बस में मंगलसूत्र तोडऩे वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने बावरी गैंग महिलाओं को पकड़ा
रोडवेज बस में मंगलसूत्र तोडऩे वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने बावरी गैंग महिलाओं को पकड़ा
चूरू। जिले की तारानगर पुलिस ने रोडवेज बस में एक महिला यात्री के गले से सोने का मंगलसूत्र तोडऩे के आरोप में दो शातिर महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि 19 जून को दूधवाखारा निवासी भारती ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भारती अपनी बहन के साथ पीहर जाने के लिए तारानगर बस स्टैंड से रोडवेज बस में बैठी थीं।
बस के चलने पर पीछे की सीट पर बैठी दो महिलाओं ने अचानक उनका मंगलसूत्र तोड़ लिया। भारती के शोर मचाने पर बस में सवार यात्रियों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले की जांच तारानगर थाना के हेड कॉन्स्टेबल सुरेश ने शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाएं चिंकी उर्फ चमेली बावरी और ममता बावरी साहवा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और भारती का तोड़ा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया।मुख्य आरोपी चिंकी उर्फ चमेली के खिलाफ तारानगर, आदमपुर, कोतवाली चूरू और भालेरी थानों में चोरी, लूट और मारपीट के 6 मामले दर्ज हैं। वहीं, ममता के खिलाफ भादरा थाने में भी एक मामला दर्ज है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ