बीकानर: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। प्रदेशभर में चलाए जा रहे साइबर फ्रॉड रोकथाम अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते किराए पर उपलब्ध करवाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल झूमर राम ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उदरासर निवासी और बीरमसर निवासी को दस्तयाब किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आर्थिक लाभ के लिए अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध करवाते थे, जिनका उपयोग ऑनलाइन फ्रॉड की राशि ट्रांसफर करने में किया जाता था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ