Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

लक्ष्मीदेवी हत्याकांड में 11महीने बाद 2 आरोपी गिरफ्तार,घर में घुसकर की थी हत्या, लोकेशन ट्रेस करके दबोचा

Bansal sadi
5 months ago
लक्ष्मीदेवी हत्याकांड में 11महीने बाद 2 आरोपी गिरफ्तार,घर में घुसकर की थी हत्या, लोकेशन ट्रेस करके दबोचा


लक्ष्मीदेवी हत्याकांड में 11महीने बाद 2 आरोपी गिरफ्तार,घर में घुसकर की थी हत्या, लोकेशन ट्रेस करके दबोचा
बीकानेर।  बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में लक्ष्मीदेवी हत्याकांड में पुलिस ने 11 माह बाद दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आकाश चौधरी और रोहित राजपूत वारदात के बाद अलग-अलग शहरों में छिपते रहे। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर कार्रवाई कर दोनों को पकड़ लिया।दोनों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी जोधपुर, अहमदाबाद सहित कई शहरों में घूमते रहे।वे लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे, जिससे गिरफ्तारी में समय लगा।थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। तकनीकी टीम मोबाइल लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रख रही थी।सटीक इनपुट मिलने के बाद दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गयातकनीकी निगरानी से मिली सफलतापुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने में तकनीकी सर्विलांस की अहम भूमिका रही। लोकेशन ट्रेस होते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
एसआईटी ने संभाली थी जांचघटना की गंभीरता को देखते हुए पहले ही एसआईटी का गठन किया गया था। टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और विभिन्न शहरों में दबिश दे रही थी।घर में घुसकर की थी हत्यागौरतलब है कि 17 अप्रैल 2025 को तिलक नगर क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर लक्ष्मीदेवी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला था और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठी थी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: