Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: युवक से मारपीट कर तोड़े दोनों पैर, मोबाइल और नगदी छीनने का आरोप

Bansal
7 hours ago
बीकानेर: युवक से मारपीट कर तोड़े दोनों पैर, मोबाइल और नगदी छीनने का आरोप

बीकानेर: युवक से मारपीट कर तोड़े दोनों पैर, मोबाइल और नगदी छीनने का आरोप 

बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला करने, बेरहमी से मारपीट करने, नकदी छीनने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में बजरंगलाल पुत्र नारायणराम मेघवाल निवासी सुपूरा, तहसील नोखा, हाल चक 17 पीएसडी ने बताया कि उसकी शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी और उसके पांच संतान हैं। उसकी पत्नी अधिकतर समय पीहर में रहती है। 22 नवंबर को वह पत्नी को लेने ससुराल गया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे खेत में काम करने के लिए कहा।

पीड़ित के अनुसार, शाम को जब उसने पत्नी को साथ चलने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे चाय पीने के बहाने रोक लिया। इसके बाद चिरलाल, अशोक, नैना, ओमप्रकाश और सायरा सहित अन्य लोगों ने कथित तौर पर एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उसे जबरन कमरे में ले जाकर गेट बंद कर दिया गया। आरोपियों ने उसके कपड़े उतारकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर लाठी-डंडों तथा कुल्हाड़ी से हमला किया।

परिवादी ने आरोप लगाया कि चिरलाल ने कुल्हाड़ी से उसके पैरों पर वार किया, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। मारपीट में शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। आरोपियों ने उसकी जेब से 4 हजार रुपए निकाल लिए और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद 23 नवंबर 2026 को बजरंगलाल बज्जू थाने पहुंचा और लिखित रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने रिपोर्ट और चोटों की स्थिति के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: