मूंगफली मिल में आग, 35 हजार बोरियां जलीं:12 हजार क्विंटल मूंगफली राख; कई किमी तक उठा धुएं का गुबार
मूंगफली मिल में आग, 35 हजार बोरियां जलीं:12 हजार क्विंटल मूंगफली राख; कई किमी तक उठा धुएं का गुबार
जसरासर। जसरासर तहसील के पास कातर में मूंगफली मिल में सोमवार शाम आग लग गई। आग से मूंगफली की 35 हजार से अधिक बोरियां जल गईं। इनमें करीब 12 हजार क्विंटल मूंगफली थी।35 हजार से अधिक बोरियां जलीआग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। मिल मालिक धनाराम जाखड़ ने बताया कि बोरियों में रखी मूंगफली की कीमत करोड़ों रुपए थी।आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुझाने की कोशिश शुरू की। उन्होंने टैंकरों से पानी पहुंचाया। आसपास के खेत मालिकों ने अपने खेतों से पानी के पाइप जोडक़र मदद की।नोखा और बीदासर से भी दमकल पहुंचीबाद में जसरासर पावर प्लांट से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। नोखा और बीदासर से भी दमकल की गाडिय़ां बुलाई गईं। ग्रामीणों और दमकलकर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
आग से कोई जनहानि नहीं हुई। फैक्ट्री को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ