देर रात ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें, 26 घायल, लाइन में खड़े थे सभी
देर रात ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें, 26 घायल, लाइन में खड़े थे सभी
ग्वालियर। तेज रफ्तार ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सड़क किनारे लाइन में लगे थे, तभी ट्रक श्रद्धालुओं और दुकानों को रौंदते हुए मंदिर के एंट्री गेट से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मंदिर की दीवार ढह गई। कई लोग इसके मलबे में दब गए थे। ग्वालियर हादसे के पीड़ितों के परिजन ने सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि मृतकों के परिजन को 25 लाख और घायलों को 10 लाख रुपए की सहायता दी जाए। इसके साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाए।
ग्वालियर हादसे में घायलों का हाल जानने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने घायलों और उनके परिजन से भी बात की है। हादसे में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि परिजन ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनकी जांच की जा रही है। सरकार के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। घायलों की आर्थिक मदद को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है। जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ