Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: गांव में आग की लपटों से घिरा ट्रोला दौड़ा, मची अफरा-तफरी

Bansal
10 hours ago
बीकानेर: गांव में आग की लपटों से घिरा ट्रोला दौड़ा, मची अफरा-तफरी

बीकानेर: गांव में आग की लपटों से घिरा ट्रोला दौड़ा, मची अफरा-तफरी

main news

बीकानेर।सियाणा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सामान से भरे एक ट्रोले में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों से घिरा ट्रोला गांव के बीच से गुजरता रहा, जिससे ग्रामीणों और भैरू मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रोला सियाणा स्थित भैरू मंदिर के सामने से तेज रफ्तार में गुजरा। उस दौरान ट्रोले में भरे सामान से आग की लपटें उठ रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि ट्रोले में पराली या इसी तरह का ज्वलनशील सामान भरा हुआ था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह बिजली के तारों के संपर्क में आना मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आग से घिरे ट्रोले को अपनी ओर आता देख मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्धालु तुरंत सड़क से हटकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का मानना है कि चालक ने आबादी वाले क्षेत्र को आग की चपेट में आने से बचाने के लिए ट्रोले को गांव से बाहर ले जाने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी सक्रिय हो गए। कई लोगों ने अपने वाहनों से ट्रोले का पीछा किया, ताकि जरूरत पड़ने पर चालक की मदद की जा सके और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा सके।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग की लपटों के बीच गांव से गुजरते ट्रोले के दृश्य ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: