बीकानेर पुलिस में तबादलें, बीकानेर के इन थानाधिकारियों को भेजा दूसरे जिलों में, इन्हें मिला बीकानेर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने 24 अधिकारियों के तबादलें किए है। जिसमें बीकानेर जिले से कई पुलिस अधिकारियों को इधर उधर किया गया हे। वहीं कई अन्य अधिकारियों को बीकानेर लगाया है। तबादला सूची जारी होने के बाद सम्बंधित अधिकारियों को नए स्थान पर पद ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है।
आईर्जी ने 24 पुलिस निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। जिनमें बीकानेर के चार पुलिस अधिकारी शामिल है। वर्तमान में महाजन के थानाधिकारी भजनलाल को हनुमानगढ़, जसरासर थानाधिकारी आलोक सिंह को श्रीगंगानगर, कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत को चुरू, महेश कुमार सीला को हनुमानगढ़ लगाया गया है।को हनुमानगढ़ लगाया गया है। वहीं देवेन्द्र सिंह को गंगानगर से बीकानेर, अशोक विश्नोई को हनुमाानगढ़ से बीकानेर, ईश्वर प्रसाद को गंगानगर से बीकानेर,सुरेन्द्र कुमार को चुरू से बीकानेर, हसंराज को हनुमानगढ़ से बीकानेर लगाया गया है। आने वाले दिनों में इन्हें थाने में नियुक्तियां दी जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ