Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: 6 प्रसूताओं की किडनी फेल होने के बाद चेता मेडिकल कॉलेज, अब उठाया ये कदम

Bansal sadi
2 months ago
बीकानेर: 6 प्रसूताओं की किडनी फेल होने के बाद चेता मेडिकल कॉलेज, अब उठाया ये कदम

बीकानेर: 6 प्रसूताओं की किडनी फेल होने के बाद चेता मेडिकल कॉलेज, अब उठाया ये कदम 
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के प्रसव के बाद छह प्रसूताओं की किडनी फेल होने की घटना के बाद एसपी मेडिकल कॉलेज चेता है। ऑपरेशन थिएटर में इंफेक्शन कंट्रोल करने के लिए नर्सिंग अधिकारियों की ट्रेनिंग सोमवार से शुरू कर दी गई है। उधर, मेडिसिन आईसीयू में भर्ती पांचों प्रसूताओं में से दो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा प्रसूता राहिला को मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया ने आईसीयू में भर्ती प्रसूताओं की हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। उसके अनुसार प्रीति और शारदा की हालत नाजुक है। दोनों ही कई दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। हालांकि प्रीति की हालत में मामूली सुधार देखा गया है। सोमवार को उसकी ट्रेकियोस्टोमी कर श्वास नली में ट्यूब डाली गई है। राहिला को मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उसका यूरिन आउटपुट तीन हजार एमएल तक पहुंच गया है। फिलहाल उसे आब्जर्वेशन में रखा जा रहा है। इमरती और कमला की हालत में भी सुधार बताया जा रहा है, लेकिन उन्हें छुट्टी देने को लेकर अभी कोई विचार नहीं किया गया है।

 प्रसूताओं की किडनी फेल और उनमें संक्रमण को देखते हुए एसपी मेडिकल कॉलेज ने नर्सिंग अधिकारियों का ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने मंगलवार को 32 नर्सिंग अधिकारियों को इंफेक्शन कंट्रोल की ट्रेनिंग दी। एचओडी डॉ तरुणा स्वामी ने बताया कि अस्पताल में संक्रमण की रोकथाम, मरीजों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आईसीयू, लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। हर सोमवार को इसकी क्लास होगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: