Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मतदान अधिकारियों और प्रथम सहायक मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

Bansal
6 hours ago
मतदान अधिकारियों और प्रथम सहायक मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
मतदान अधिकारियों और प्रथम सहायक मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
 
बीकानेर, 12 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त मतदान अधिकारियों और प्रथम सहायक मतदान अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को राजस्थान पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम और रवींद्र रंगमंच पर आयोजित किया गया। 
 
इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी श्री मनु गर्ग ने कहा कि निर्वाचन के दौरान, विशेष रूप से क्रिटिकल बूथों पर पूर्ण सजग और निष्पक्ष रहें और दो भिन्न प्रकार के चुनाव की समस्त प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण अति गंभीरता से लेते हुए अपनी सभी शंकाओं का समाधान कर लें।
 
सत्र के दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिला परिषद् व पंचायत चुनाव तथा पंच, सरपंच व उपसरपंच निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक विधा का गहन प्रशिक्षण दिया गया। अंत में चुनाव में प्रयुक्त की जाने वाली मल्टीपॉल मल्टीवोट मॉडल की ईवीएम मशीनों एवं मतपेटी पर हैंड्स ऑन अभ्यास का आयोजन हुआ। 
 
प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. एस एल राठी, डॉ. वाई बी माथुर, डॉ. नवदीप बैंस, डॉ. विपिन सैनी, डॉ. शमींद्र सक्सेना, डॉ. सुरेश कुमार वर्मा, डॉ. राजाराम, डॉ. अरुण पुरोहित, श्री रवींद्र मनीठिया, श्री भंवरलाल, डॉ. गणेश सदारंगानी, श्री अमित बंसल आदि मौजूद रहे। मंगलवार से प्रशिक्षण सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के आडिटोरियम में भी आयोजित किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: