हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गायों के झुंड से टकराई तेज रफ्तार कार, चार गायों की मौत, महिला-बच्चे घायल
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गायों के झुंड से टकराई तेज रफ्तार कार, चार गायों की मौत, महिला-बच्चे घायल
श्रीडूंगरगढ़। बीकानेरचूरू हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। जोधासर और झंझेऊ के बीच करीब रात 10 बजे बीकानेर से चूरू जा रही एक तेज रफ्तार कार सडक़ पर गायों के झुंड से टकरा गई। हादसे में चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो-तीन अन्य गायें घायल हो गईं।जानकारी के अनुसार, कार में एक फौजी परिवार सवार था। गायों के झुंड से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार महिला और बच्चे को चोटें आईं।घटना की सूचना मिलने पर सेरूणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, लखासर टोल प्लाजा की टीम भी मौके पर पहुंची और कार सवारों की मदद करते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया।टोल क्रेन की सहायता से मृत गायों को सडक़ से हटाया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू करवाया गया।इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर आवारा पशुओं की मौजूदगी और सडक़ सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ