बाईपास पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने भेड़ों को कुचला, करीब दो दर्जन भेड़ों की मौत
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के नोखा में बड़ा हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसमें करीब दो दर्जन भेड़ों की मौत हो गयी। घटना नोखा के चरकड़ा बाईपास की है। जहां पर गुरूवार देर शाम को तेज रफ्तार वाहन ने भेड़ों को कुचल दिया। जिसके चलते हादसे में करीब दो दर्जन भेड़ों की मौत हो गयी। जबकि कई भेड़े घायल हो गयी।
घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी सी मच गयी। हादसे के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। तेज रफ्तार वाहन ने रेवड़ को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 22 भेड़ों की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही नोखा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाश शुरू की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ