Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

छतरगढ़-बीकानेर रोड पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात कार की टक्कर से बाबा की मौत

2 months ago
छतरगढ़-बीकानेर रोड पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात कार की टक्कर से बाबा की मौत

छतरगढ़-बीकानेर रोड पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात कार की टक्कर से बाबा की मौत

बीकानेर । छतरगढ़-बीकानेर रोड पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ उम्र के बाबा की मौत हो गई। हादसा प्रेम होटल के पास हुआ। मृतक की पहचान मूला महाराज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मूला महाराज अपनी कुटिया से छतरगढ़ आने के लिए निकले थे और नेशनल हाईवे-911 पर लिफ्ट लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान बीकानेर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

घटना की सूचना नरेंद्र सिंह भाटी ने एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते ही 1033 एंबुलेंस के चालक करणी बिश्नोई और सुमित खन्ना मौके पर पहुंचे तथा घायल बाबा को तुरंत छतरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर छतरगढ़ पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: