Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर में तीन की मौत, मासूम ने भी तोड़ा दम

Bansal sadi
4 months ago
बीकानेर हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर में तीन की मौत, मासूम ने भी तोड़ा दम
बीकानेर हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर में तीन की मौत, मासूम ने भी तोड़ा दम 
 
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार अलसुबह करीब 4 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बालक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा धारणिया पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
 
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार लेखराम और भंवरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नाबालिग कुलदीप ने पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तीनों शादी समारोह में मजदूरी के लिए पलाना गांव जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और महिला के हाथ-पैर तक टूट गए।
 
पुलिस के अनुसार तीनों आपस में रिश्तेदार नहीं थे।
 
घटना की सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राजकुमार खडग़ावत, जुनैद खान, रमजान, इमरान, अयूब, हाजी मलंग बाबा, शकील और शाएब एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। समाजसेवियों ने पुलिस के निर्देशन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: