Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

ऑनलाइन ठगी: शिक्षक बनकर व्यापारी से 71 हजार रुपए ऐंठे

rk
3 weeks ago
ऑनलाइन ठगी: शिक्षक बनकर व्यापारी से 71 हजार रुपए ऐंठे
ऑनलाइन ठगी: शिक्षक बनकर व्यापारी से 71 हजार रुपए ऐंठे 
 
बीकानेर। अरजनसर गांव में एक व्यापारी के साथ शिक्षक बनकर ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने चालाकी से विश्वास में लेकर तीन अलग-अलग खातों में कुल 71 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए।जानकारी के अनुसार अरजनसर निवासी कालूराम पुत्र पुराराम की मुख्य बाजार में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। 18 अप्रैल को एक युवक ने खुद को शिक्षक अशोक कुमार बताकर फोन किया और चक असरासर विद्यालय के लिए 75 कट्टे सीमेंट की मांग की।
 
भरोसा कर व्यापारी ने सीमेंट गाड़ी में भरकर बताए गए स्थान पर भिजवा दिया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। संपर्क करने पर आरोपी ने स्कूल के बाहर ही सीमेंट उतरवाने को कह दिया और अगले दिन भुगतान करने का भरोसा दिलाया। अगले दिन एक अन्य व्यक्ति का फोन आया, जिसने तीन अलग-अलग QR कोड भेजकर स्कैन करने को कहा। जैसे ही दुकानदार ने कोड स्कैन किए, उसके खाते से क्रमशः 26,000 रुपए,25,000 रुपए, 20,000 रुपए कुल 71,000 रुपए ट्रांसफर हो गए। पैसे कटने के बाद जब परिवादी ने संपर्क किया तो सभी मोबाइल नंबर बंद मिले। ठगी का अहसास होते ही व्यापारी ने शिकायत दर्ज करवाई।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आमजन में चिंता का माहौल है। अज्ञात QR कोड स्कैन करने से बचें और किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन भुगतान न करें।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: