Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एक बार फिर बिजाई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक बाल बाल बचा

6 hours ago
एक बार फिर बिजाई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक बाल बाल बचा

 

एक बार फिर बिजाई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक बाल बाल बचा
महेश देरासरी
बीकानेर। महाजन क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई के दौरान ट्रैक्टर हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को रतनीसर गांव की रोही में एक बारानी खेत में बुवाई करते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, लेकिन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनीसर निवासी गिरधारी गोदारा का पुत्र अपने खेत में ट्रैक्टर से बिजाई कर रहा था। इसी दौरान खेत की असमतल सतह पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गय। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों में महाजन क्षेत्र में बुवाई के दौरान ट्रैक्टर पलटने की यह चौथी घटना है। इससे पहले रतनीसर, घेसूरा और रामसरा गांव की रोही में भी इसी तरह के हादसे हो चुके हैं। हालांकि सभी घटनाओं में जनहानि नहीं होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद खेतों की मिट्टी नरम होने और कई स्थानों पर भूमि असमतल होने के कारण ट्रैक्टर पलटने का खतरा बढ़ जाता है। किसानों से अपील की गई है कि बुवाई के दौरान ट्रैक्टर की गति नियंत्रित रखें तथा ढलान और ऊबड़-खाबड़ खेतों में विशेष सतर्कता बरतें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: