बीकानेर: अचानक पशु आने से पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से युवक की हुई मौत
बीकानेर: अचानक पशु आने से पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से युवक की हुई मौत
बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 9 मई को 2 एडीएम आबादी क्षेत्र में हुआ, जहां ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में 2 एडीएम निवासी हरिराम ने पूगल थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका पुत्र अनिल ट्रैक्टर लेकर जा रहा था।
इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर के आगे एक पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अनिल ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। बाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ