खुलासा न्यूज,बीकानेर। शोभासर नहर में नहाने गए तीन युवकों में से एक के डूब जाने की आंशका जताई जा रही है। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की है। इस सम्बंध में बीछवाल थाने के एएसआई गोपाल मीणा ने बताया कि फिलहाल युवक की तलाश जारी है लेकिन अब तक नहीं मिला है। मीणा ने बताया कि तीनों आपस में दोस्त बताएं जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार तीन दोस्त साथ में नहाने के लिए गए हुए थे। जहां पर नहाते समय एक साथी का गमछा छुट गया और बह गया वहीं दो अन्य साथियों को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बीछवाल पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं गोताखोरों को भी सूचना दी गयी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ