Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

पीबीएम में तीन संदिग्ध मरीज भर्ती, बच्चों में उल्टी-दस्त का प्रकोप

Solar 2
1 month ago
पीबीएम में तीन संदिग्ध मरीज भर्ती, बच्चों में उल्टी-दस्त का प्रकोप

पीबीएम में तीन संदिग्ध मरीज भर्ती, बच्चों में उल्टी-दस्त का प्रकोप
बीकानेर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के दस्तक देने के बाद गुरुवार को पीबीएम अस्पताल में तीन संदिग्ध मरीजों को भर्ती िकया गया है, जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीबीएम अस्पताल मेडिसिन आउटडोर में गुरुवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल बुखार सहित विभिन्न बीमारियों के रोगी पहुंचे। इसी दौरान दो बुजुर्ग और एक युवक की हालता गंभीर होने के कारण उन्हें भर्ती किया गया है। उनके निमोनिया बिगड़ा हुआ है। युवक शॉक की हालत में पहुंचा है। स्वाइन फ्लू का संदेह होने पर उनकी जांचें कराई जा रही हैं। मेडिसिन एचओडी एवं मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि ओपीडी मंे मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। हालांकि स्वाइन फ्लू का कोई मरीज अब तक रिपोर्ट नहीं हुआ है। निमोनिया, इनफ्लूएंजा के केस आ रहे हैं। एहतियात के तौर पर सभी की जांचें कराई जा रही है।

Solar 4

बच्चों में उल्टी-दस्त का प्रकोप मौसम में बदलाव के साथ ही बच्चों में उल्टी-दस्त का प्रकोप बढ़ गया है। पीडिया एचओडी डॉ. जीएस तंवर ने बताया कि ओपीडी 600 तक पहुंच गया है। ग्रामीण क्षेत्र से रेफर होकर आने वाले बच्चों को सीधे ही भर्ती करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण ऐसा हुआ है। भादवा लगने के साथ ही अब मेलों का दौर भी शुरू हो रहा है। इसलिए उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ेगी। इसके साथ ही डेंगू, मलेरिया के केस भी आएंगे।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: