बााल सुधार गृह से नाबालिगों के पलायन के मामले में तीन सुरक्षागार्ड गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बाल सुधाार गृह से नाबालिग के पलायन करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन सुरक्षागार्डो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में राजेश चौधरी ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि 3 सितंबर की रात को सम्प्रेषण व किशोर गृह बीकानेर से 6 निरूद्ध शुदा विधि से संघर्षरत बालक पलायन कर गए है। जिस पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने इस मामले में पलायन में नाबालिग की सहायता करने वाले षडय़ंत्र में शामिल 3 सुरक्षागर्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुनील पडि़हार, हारून, फिरोज को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ