एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता
एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता
राजस्थान में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 जिलों में से सबसे अधिक 25 जिलों में उप जिला प्रमुख पद पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को 8 जिलों में उप जिला प्रमुख बनाने में सफलता मिली। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी 3 जिलों में अपना उप जिला प्रमुख बनाया, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को नागौर में जीत मिली। एक दिन पहले राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस को 24, भाजपा को 10, भारत आदिवासी पार्टी के 2 और आरएलपी को 1 सीट पर जीत मिली थी।
जानें राजस्थान में कहां से कौन बना उप जिला प्रमुख
| क्र.सं. | जिला | जिला प्रमुख का नाम | पार्टी |
|---|---|---|---|
| 1 | अजमेर | सुनीता | भाजपा |
| 2 | अलवर | अर्जुन सिंह | कांग्रेस |
| 3 | बालोतरा | जसाराम | भाजपा |
| 4 | बांसवाड़ा | प्रियंका कुंवर | भाजपा |
| 5 | बाड़मेर | प्रेम कंवर | कांग्रेस |
| 6 | ब्यावर | टीकम सिंह | भाजपा |
| 7 | भरतपुर | राजेश | कांग्रेस |
| 8 | भीलवाड़ा | सुनीता देवी कौशिक | कांग्रेस |
| 9 | बीकानेर | मदन लाल | कांग्रेस |
| 10 | बूंदी | उच्छब लाल | कांग्रेस |
| 11 | चित्तौड़गढ़ | रामेश्वर लाल धाकड़ | कांग्रेस |
| 12 | चूरू | छोटू लाल | कांग्रेस |
| 13 | दौसा | छोटू राम मीना | कांग्रेस |
| 14 | डीडवाना-कुचामन | हितेश्वर कुमार | कांग्रेस |
| 15 | डीग | नीलम रावत | कांग्रेस |
| 16 | धौलपुर | वीर सिंह मीणा | कांग्रेस |
| 17 | डूंगरपुर | मंजुला देवी रोत | भारत आदिवासी पार्टी |
| 18 | हनुमानगढ़ | रामकुमार | कांग्रेस |
| 19 | जयपुर | सुनील कुमार कुमावत | कांग्रेस |
| 20 | जैसलमेर | हरीश धनदेव | कांग्रेस |
| 21 | जालोर | ममता | कांग्रेस |
| 22 | झालावाड़ | कुशवंत नागर | भाजपा |
| 23 | झुंझुनूं | आशुतोष | कांग्रेस |
| 24 | जोधपुर | ओम प्रकाश बिश्नोई | कांग्रेस |
| 25 | खैरथल-तिजारा | अंजू | भाजपा |
| 26 | कोटपूतली-बहरोड़ | रमा गुर्जर | कांग्रेस |
| 27 | नागौर | अंजू | RLP |
| 28 | पाली | हेमन्त कुमार चौधरी | भाजपा |
| 29 | फलोदी | विमला | कांग्रेस |
| 30 | प्रतापगढ़ | रमेश चन्द्र मीणा | भारत आदिवासी पार्टी |
| 31 | राजसमंद | उदय सिंह | कांग्रेस |
| 32 | सवाई माधोपुर | मुकेश | कांग्रेस |
| 33 | सलूंबर | सुरेश कुमार सोनु | भारत आदिवासी पार्टी |
| 34 | सीकर | रमेश बेरवाल | कांग्रेस |
| 35 | सिरोही | लखमा राम | कांग्रेस |
| 36 | टोंक | आशाराम नागर | कांग्रेस |
| 37 | उदयपुर | दलीचन्द डांगी | भाजपा |
- सीकर में कांग्रेस के रमेश बेरवाल ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, कांग्रेस के रमेश को 37 और भाजपा के बाबूलाल गुर्जर को 12 वोट मिले।
- कांग्रेस के ओमप्रकाश बिश्नोई बने जोधपुर उप जिला प्रमुख, भाजपा के भाकरराम को हराया, ओमप्रकाश को 34, भाजपा के भाकरराम को 8 मत मिले, आरएलपी के एक सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचा।
- ब्यावर में भाजपा का बना उप-जिला प्रमुख, बीजेपी के टीकम सिंह जीते, ब्यावर में कल क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस का जिला प्रमुख बना था।
- पाली में उप प्रमुख भाजपा के हेमंत गादाना बने, कांग्रेस के तीन जनों ने क्रॉस वोटिंग की, भाजपा के हेमंत को 22 व कांग्रेस के करण सिंह मेड़तिया को 11 मत मिले।
- डीडवाना-कुचामन के उप जिला प्रमुख बने कांग्रेस के हितेश्वर कुमार जाखड़।जाखड़ को मिले 22 मत जबकि भाजपा के महेंद्र चौधरी को मिले 13 मत।
- बांसवाड़ा में भाजपा एवं भारत आदिवासी पार्टी के गठबंधन पर बीजेपी की प्रियंका कंवर उप जिला प्रमुख बनीं, मिले 22 मत, कॉंग्रेस के रमेश चंद को मिले 21 मत।
- सवाई माधोपुर उप जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस के मुकेश शर्मा विजेता, मुकेश शर्मा को 25 जबकि कालूराम गुर्जर को 4 मत मिले, निर्दलीय जयप्रकाश व कांग्रेस से कैलाशी देवी नहीं पहुंचे।
- आरएलपी की अंजू बनी नागौर उप जिला प्रमुख। 37 में से 24 मत मिले।
- प्रतापगढ़ उप जिला प्रमुख चुनाव में बीएपी के रमेश मइडा बने उप जिला प्रमुख। बीएपी प्रत्याशी रमेश मइडा को मिले 13 मत, कांग्रेस के दिनेश जाट को मिले 11 मत। बीएपी ने कांग्रेस को 2 मतों से हराकर उप जिला प्रमुख पद पर दर्ज की जीत। भाजपा की एक सदस्य कल्पना ने नहीं किया मतदान।
- कांग्रेस के छोटूलाल चूरू उप जिला प्रमुख बने, छोटूलाल को 21 मत और भाजपा के नरेश कुमार को 18 वोट मिले।
- बीकानेर में उप जिला प्रमुख पर भी कांग्रेस का कब्जा, कांग्रेस के मदन चौहान को मिले 31 और भाजपा के मांगीलाल को आठ मत मिले
- कांग्रेस के आशुतोष बने झुंझुनूं के उप जिला प्रमुख, कांग्रेस को 28 वोट, भाजपा को 12 मिले; एक मत निरस्त
- हनुमानगढ़ जिला परिषद में गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद के चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस से रामकुमार स्वामी विजयी हुए हैं। रामकुमार स्वामी को 30 वोट मिले जबकि भाजपा के रजनीश कस्वां को 7 वोट मिले। इस तरह रामकुमार स्वामी विजेता घोषित किए गए।
- उदयपुर जिला परिषद में जिला प्रमुख पद पर जीत के बाद भाजपा ने उप जिला प्रमुख के पद पर भी कब्जा जमा लिया। भाजपा के दलीचंद डांगी ने कांग्रेस के उदयलाल डामोर को 5 वोट से हराकर उप जिला प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। मतदान में दलीचंद डांगी को कुल 26 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल डामोर को 21 मत ही प्राप्त हुए।
डीडवाना में आरएलपी के हाथ में सत्ता की चाबी
डीडवाना-कुचामन में उप जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा ने महेंद्र चौधरी और कांग्रेस ने हितेश्वर कुमार को प्रत्याशी बनाया है। 35 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस के 14, भाजपा के 12 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के 9 सदस्य हैं। किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। ऐसे में आरएलपी की भूमिका निर्णायक रहेगी।
बालोतरा में त्रिकोणीय मुकाबला
बालोतरा में उप जिला प्रमुख पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस से श्रवण पटेल, भाजपा से जसराम प्रजापत और आरएलपी से थान सिंह राजपुरोहित चुनाव मैदान में हैं। 31 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस और भाजपा के 12-12 सदस्य हैं, जबकि आरएलपी के सात सदस्य हैं। ऐसे में त्रिकोणीय मुकाबले ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।
प्रतापगढ़ में भाजपा-बीएपी गठबंधन से कांग्रेस की टक्कर
प्रतापगढ़ में उप जिला प्रमुख चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा-बीएपी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस की ओर से दिनेश जाट ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि भाजपा-बीएपी गठबंधन की ओर से भारत आदिवासी पार्टी के रमेश मइडा मैदान में हैं।
जिला प्रमुख चुनाव में बीएपी ने भाजपा प्रत्याशी हकरी देवी मीणा का समर्थन किया था। बीएपी के समर्थन से भाजपा ने जिला प्रमुख पद पर जीत दर्ज की थी। अब उप जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने बीएपी प्रत्याशी रमेश मइडा को समर्थन देने का फैसला किया है। आज होने वाले मतदान के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
दौसा में कांग्रेस के छोटूराम मीणा बने उप जिला प्रमुख, BJP ने नहीं उतारा प्रत्याशी
Dausa UP Zila Pramukh Result: दौसा जिला परिषद में जिला प्रमुख के बाद अब उप जिला प्रमुख पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी छोटूराम मीणा निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। भाजपा ने इस चुनाव में अपना प्रत्याशी तक नहीं उतारा। इसके साथ ही जिला परिषद के दोनों प्रमुख पदों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है।
37 में से 35 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
दौसा की 37 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा महज दो सीटों पर सिमट गई थी। कांग्रेस के प्रचंड बहुमत के चलते उप जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया।
बिना मतदान छोटूराम मीणा के सिर सजा जीत का ताज
उप जिला प्रमुख पद के लिए गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी छोटूराम मीणा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समय तक भाजपा या किसी अन्य प्रत्याशी की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किया गया। ऐसे में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छोटूराम मीणा को निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
Barmer UP Zila Pramukh Chunav: बाली देवी और प्रेम कंवर आमने-सामने
बाड़मेर जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल किए गए हैं। भाजपा से बाली देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि कांग्रेस से प्रेम कंवर ने उप जिला प्रमुख पद के लिए दावेदारी पेश की है। अब दोनों प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा।
Phalodi UP Zila Pramukh Chunav: फलोदी में उप जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल
फलोदी में उप जिला प्रमुख पद के चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। कांग्रेस ने विमला चौधरी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने मीनाक्षी गोगलु को चुनाव मैदान में उतारा है।
Dholpur UP Zila Pramukh Chunav: धौलपुर में कांग्रेस का दबदबा, वीर सिंह मीणा निर्विरोध बने उप जिला प्रमुख
धौलपुर जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा कायम है। जिला प्रमुख पद पर जीत के बाद अब उप जिला प्रमुख पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य वीर सिंह मीणा निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। इस पद के लिए केवल उनका ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था।
चूरू और सीकर में नामांकन दाखिल
चूरू में उप जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा के नरेश सारण और कांग्रेस के छोटूलाल ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
सीकर में उप जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस के रमेश बेरवाल और भाजपा के बाबूलाल गुर्जर ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
जैसलमेर में कांग्रेस के हरीश धनदे निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए।
राजस्थान में उप जिला प्रमुख के इन लोगों ने किया नामांकन
Rajasthan UP Zila Pramukh Election Live Updates: पाली: उप जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा की ओर से मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के हेमंत गादाना और कांग्रेस की ओर से करण सिंह मेड़तिया ने नामांकन दाखिल किया।
बांसवाड़ा उप जिला प्रमुख
उप जिला प्रमुख पद के लिए दो नामांकन दाखिल हुए। कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 2 के सदस्य रमेश नायक और भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 6 की सदस्य प्रियंका कुंवर ने नामांकन भरा।
भीलवाड़ा उप जिला प्रमुख
कांग्रेस ने सुनीता सुमन कौशिक को उप जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है।
अलवर उप जिला प्रमुख
कांग्रेस ने वार्ड संख्या 32 से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य अर्जुन सिंह को उप जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है।
सवाई माधोपुर उप जिला प्रमुख
भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 3 के सदस्य कालूराम गुर्जर और कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 26 के सदस्य मुकेश शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। जिला परिषद की 31 सीटों में से कांग्रेस ने 26, भाजपा ने चार और निर्दलीय ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।
जोधपुर उप जिला प्रमुख
उप जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस ने ओमप्रकाश विश्नोई और भाजपा ने भाकर राम को प्रत्याशी बनाया है।
झुंझुनूं उप जिला प्रमुख
उप जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 13 के सदस्य आशुतोष और भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 38 के सदस्य बल्लाराम ने नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
Ajmer UP Zila Pramukh: सुनीता लांबा को भाजपा ने बनाया उप जिला प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा ने पूर्व जल संसाधन मंत्री सांवरलाल जाट की पुत्रवधू सुनीता लांबा को उप जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले सुनीता लांबा को जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर भी पार्टी के अंदर काफी उठापटक हुई थी। हालांकि, भाजपा ने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत समर्थित पूजा भंसाली को प्रत्याशी बनाया था, जो अब जिला प्रमुख निर्वाचित हो चुकी हैं।
Hanumangarh UP Zila Pramukh: रामकुमार स्वामी और रजनीश कस्वां के बीच मुकाबले के आसार
हनुमानगढ़ में उप जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस की ओर से रामकुमार स्वामी का नाम तय हो गया है। वहीं, भाजपा ने रजनीश कस्वां को उप जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने रजिया को उप जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित किया है। वे कुछ देर में नामांकन दाखिल करेंगी। वार्ड संख्या 16 की जिला परिषद सदस्य दशरथ कंवर को प्रस्तावक बनाया गया है। गौरतलब है कि बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दशरथ कंवर को 11 वोट मिले थे। क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस का एक वोट भाजपा के पक्ष में गया था।
बूंदी उप जिला प्रमुख
उप जिला प्रमुख पद के चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी उच्चब धाकड़ ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं, भाजपा ने मिंटू मेघवाल को प्रत्याशी बनाया है, जो कुछ देर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
भीलवाड़ा उप जिला प्रमुख
भाजपा ने उप जिला प्रमुख पद के लिए अविनाश जीनगर को प्रत्याशी घोषित किया है।
बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24 जिलों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 10 जिलों में सफलता मिली। वहीं, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने दो और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने एक जिले में जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की।
क्या आज भी देखने को मिलेगी क्रॉस वोटिंग?
जिला प्रमुख चुनाव में कहीं बहुमत होने के बावजूद पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा तो कहीं दूसरे दलों के समर्थन और क्रॉस वोटिंग ने पूरा सियासी गणित बदल दिया। बालोतरा, ब्यावर, प्रतापगढ़ और उदयपुर जैसे जिलों में बदले राजनीतिक समीकरणों के बाद उप जिला प्रमुख चुनाव भी दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक दलों के सामने अपने निर्वाचित सदस्यों को एकजुट रखने की चुनौती है।
उप जिला प्रमुख चुनाव का पूरा शेड्यूल
| निर्वाचन प्रक्रिया | समय |
|---|---|
| जिला परिषद की बैठक | सुबह 10 बजे |
| नामांकन दाखिल करने का समय | सुबह 11 बजे तक |
| नामांकन पत्रों की जांच | सुबह 11:30 बजे से |
| नाम वापसी | दोपहर 1 बजे तक |
| प्रत्याशियों की सूची और चुनाव चिह्न आवंटन | नाम वापसी के बाद |
| मतदान (जरूरत पड़ने पर) | दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक |
| मतगणना और परिणाम | मतदान समाप्ति के तुरंत बाद |
सीकर में कांग्रेस ने खेला दलित चेहरे पर दांव
सीकर में कांग्रेस ने रमेश बेरवाल को उप जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को कांग्रेस की सुनीता गठाला 33 वोट हासिल कर जिला प्रमुख बनी थीं। अब रमेश बेरवाल को मैदान में उतारकर कांग्रेस ने सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है।
डूंगरपुर में कांग्रेस के हाथ में सियासी गणित
डूंगरपुर जिला परिषद की 37 सीटों में से भाजपा और बीएपी के पास 14-14 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के पास नौ सदस्य हैं। ऐसे में उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का रुख अहम रहेगा। बुधवार को यहां बीएपी के अनुतोष रोत जिला प्रमुख चुने गए थे।
जैसलमेर में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना
जैसलमेर जिला परिषद की 21 सीटों में से कांग्रेस के पास 20 और भाजपा के पास महज एक सीट है। ऐसे में यहां उप जिला प्रमुख के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। वहीं, झुंझुनूं में भी कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।
राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का पलड़ा भारी
राजसमंद जिला परिषद की 29 सीटों में से कांग्रेस के पास 17 और भाजपा के पास 12 सीटें हैं। वहीं, चित्तौड़गढ़ की 35 सीटों में से 28 पर कांग्रेस का कब्जा है। चित्तौड़गढ़ में उप जिला प्रमुख पद के लिए रामेश्वर धाकड़ का नाम चर्चा में है।
इन जिलों में क्या है सीटों का गणित?
| जिला | कांग्रेस | भाजपा | बीएपी | निर्दलीय |
|---|---|---|---|---|
| राजसमंद | 17 | 12 | 0 | 0 |
| झुंझुनूं | 29 | 11 | 0 | 1 |
| जैसलमेर | 20 | 1 | 0 | 0 |
| डूंगरपुर | 9 | 14 | 14 | 0 |
| चित्तौड़गढ़ | 28 | — | — | — |
राजस्थान में कहां, कौन बना जिला प्रमुख? देखें पूरी लिस्ट
| जिला | जिला प्रमुख | पार्टी |
|---|---|---|
| अलवर | अनिता मीणा | कांग्रेस |
| बाड़मेर | गफूर अहमद | कांग्रेस |
| ब्यावर | ममता गुर्जर | कांग्रेस |
| भरतपुर | रेनू बाला | कांग्रेस |
| भीलवाड़ा | कैलाश चंद मीणा | कांग्रेस |
| बीकानेर | निकिता डूडी | कांग्रेस |
| बूंदी | हंसा गुर्जर | कांग्रेस |
| चित्तौड़गढ़ | रतनी देवी | कांग्रेस |
| दौसा | बीना बैरवा | कांग्रेस |
| धौलपुर | अनीशा सिंह | कांग्रेस |
| हनुमानगढ़ | रेणु जांगू | कांग्रेस |
| जयपुर | यशवरी शूरा | कांग्रेस |
| जैसलमेर | संतोष कुमारी | कांग्रेस |
| जालोर | आसू राम | कांग्रेस |
| झुंझुनूं | कोमल भंवरिया | कांग्रेस |
| जोधपुर | प्रमिला चौधरी | कांग्रेस |
| कोटपूतली-बहरोड़ | रामनिवास यादव | कांग्रेस |
| फलौदी | यशवंत कंवर | कांग्रेस |
| राजसमंद | सुंदर देवी कीर | कांग्रेस |
| सवाईमाधोपुर | आशा देवी बैरवा | कांग्रेस |
| सीकर | सुनीता गठाला | कांग्रेस |
| सिरोही | गुमान सिंह देवड़ा | कांग्रेस |
| टोंक | अलका बैरवा | कांग्रेस |
| सलूम्बर | पुष्पा देवी | कांग्रेस |
| अजमेर | पूजा भंसाली | भाजपा |
| बालोतरा | सुशीला भील | भाजपा |
| चूरू | कनिका सिंह राठौड़ | भाजपा |
| डीग | रेनू सिंह | भाजपा |
| झालावाड़ | वर्षा झाला | भाजपा |
| खैरथल-तिजारा | इंद्रजीत यादव | भाजपा |
| पाली | सीता देवी बावरी | भाजपा |
| प्रतापगढ़ | हकरी देवी | भाजपा |
| उदयपुर | हिम्मत सिंह झाला | भाजपा |
| डीडवाना-कुचामन | बुद्धाराम | भाजपा |
| बांसवाड़ा | रीना रावत | बीएपी |
| डूंगरपुर | अनुतोष रोत | बीएपी |
| नागौर | पांचाराम | आरएलपी |
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ