खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन को स्मैक के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रानीबाजार क्षेत्र में की गयी है। जहां पर पुलिस ने एक किराये के मकान से दो महिलाओं सहित तीन को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एक मकान पर दबिश देकर दो महिलाओं सहित तीन को 17.65 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है।
पुलिस टीम ने जितेन्द्र नाथ, ज्योति भाटी और सुमित्रा देवी को गिरफ्तार किया हे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों ही वर्तमान में किरायेदार है और अलग-अलग जगहों के रहने वाले है। पुलिस आरोपियों से अवैध स्मैक को लेकर पुछताछ में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ