Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

लाखों की अवैध अफीम के साथ तीन गिरफ्तार, वाहन जब्त

Bansal
2 months ago
लाखों की अवैध अफीम के साथ तीन गिरफ्तार, वाहन जब्त

खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ बीकानेर रेंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखोंं की अवैध अफीम जब्त की है। यह कार्रवाई चुरू जिले के रतनगढ़ में की गयी है। जहां पर रतनगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान रतनगढ़-सालासर मार्ग पर एक कार से 1 किलो 329 ग्राम अफीम जब्त की है। जब्त अफीम की बाजार कीमत लगभग 6 लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गश्त कर रही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सालासर से रतनगढ़ की ओर आ रही एक कार में नशीला पदार्थ हो सकता है।

 

 इस सूचना पर पुलिस कुसुमदेसर स्थित जीएसएस के पास मुख्य सड़क पर पहुंची और वाहनों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान तीनों असहज दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी में कार की दोनों सीटों के बीच बने टूल को खोलने पर एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में अफीम मिली। इसका वजन 1 किलो 329 ग्राम था। पुलिस ने अफीम और कार को जब्त कर तीनों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: