Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के प्रत्येक पुलिस थाने में होगी ये विंग, मिलेगी ये सुविधा, जाने कौन हो सकता है इसमें शामिल

Bansal sadi
4 months ago
बीकानेर के प्रत्येक पुलिस थाने में होगी ये विंग, मिलेगी ये सुविधा, जाने कौन हो सकता है इसमें शामिल

 बीकानेर के प्रत्येक पुलिस थाने में होगी ये विंग, मिलेगी ये सुविधा, जाने कौन हो सकता है इसमें शामिल 

बीकानेर। प्रत्येक पुलिस थाने में ‘यूथ विंग’ बनाई जाएगी जो कानून-व्यवस्था में सहयोग करेगी। इसमें क्षेत्र के 18 से 30 साल के युवाओं को शामिल किया जाएगा। बीकानेर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी 32 पुलिस थानों में कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप की तरह ही अब कानून-व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही में सहयोग के लिए ‘यूथ विंग’ बनाई जाएगी। इसमें 18 से 30 साल के ऐसे युवाओं को शामिल किया जाएगा जो पढ़े-लिखे जागरुक और सक्रिय हों। नॉन पॉलिटिकल हों और कोई आपराधिक रिकॉर्ड ना हो।

‘यूथ विंग’ का कानून-व्यवस्था में सहयोग तो लिया जाएगा ही, खास तौर पर नशे के खिलाफ कार्रवाई में उनकी मदद और क्षेत्र में इस प्रवृत्ति के दुष्प्रभावों से आमजन को जागरुक करने मदद ली जाएगी। सभी पुलिस थानों के एसएचओ से कहा गया है कि वे 30 दिन में ऐसे युवाओं की पूरी जानकारी के साथ लिस्ट तैयार करें। सर्किल सीओ उसकी मॉनिटरिंग करेंगे और एसपी ‘यूथ विंग’ के नामों को फाइनल करेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: