शहर में चोरों का बोलबाला, अज्ञात चोर ने घर में घुसकर नगदी व सोने-चांदी के अभूषणों को किया पार
शहर में चोरों का बोलबाला, अज्ञात चोर ने घर में घुसकर नगदी व सोने-चांदी के अभूषणों को किया पार
बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के बंगला नगर में एक मकान में घुसकर अज्ञात चोर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। देर रात करीब 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार बंगला नगर निवासी नरेंद्र पंवार पुत्र रमेश पंवार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया किअज्ञात चोर घर में घुस गए और करीब 50 हजार रुपए नकद सहित घर में रखे सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।पीडि़त को घटना की जानकारी होने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अब आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और वारदात से जुड़े सुरागों की जांच कर रही है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। चोरी की वारदात को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ