Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

चोरों के हौसलें बुलंद, हाईटेंशन लाइन को बनाया निशाना इतने मीटर तार को किया पार

Bansal
6 hours ago
चोरों के हौसलें बुलंद, हाईटेंशन लाइन को बनाया निशाना इतने मीटर तार को किया पार


चोरों के हौसलें बुलंद, हाईटेंशन लाइन को बनाया निशाना इतने मीटर तार को किया पार
 महाजन। महाजन थाना क्षेत्र में चोरों ने बिजली की हाईटेंशन लाइन को निशाना बनाते हुए करीब 245 मीटर विद्युत तार चोरी कर लिया। चोरों ने तार चोरी करने के साथ ही बिजली लाइन के कई टावरों पर लगे उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात में विद्युत विभाग को करीब 55 हजार रुपए का नुकसान होने की आशंका है। पुलिस ने विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, राज इलेक्ट्रिकल्स जयपुर में कार्यरत सुपरवाइजर नवल सिंह निवासी नगला चाहरा जिला भरतपुर ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि वह नियमित रूप से बिजली लाइन का निरीक्षण करते हैं। 24 नवंबर को निरीक्षण के दौरान लाइन का तार कटा हुआ मिला तथा मौके से तार गायब मिला। विद्युत लाइन 220 केवी जीएसएस हिंडोरे से 132 केवी जीएसएस महाजन तक जाती है।
महाजन से रामबाग के बीच पेमपुरा की रोही में टावर संख्या 16 व 17 के बीच करीब 245 मीटर विद्युत तार चोरी हो गया। वहीं टावर संख्या 12 से 18 के बीच भी चोरों ने विद्युत लाइन को काफी नुकसान पहुंचाया। मौके पर लाइन के कई हार्डवेयर क्षतिग्रस्त मिले तथा इंसुलेटर की डिस्क भी टूटी हुई पाई गई।
अज्ञात चोरों ने तार चोरी करने के साथ ही विद्युत लाइन के महत्वपूर्ण उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया है। चोरी हुए तार की कीमत करीब 55 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई बिरबल राम कर रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: