Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल, देर रात बीकानेर से इनका भी हुआ तबादला

Bansal sadi
1 month ago
राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल, देर रात बीकानेर से इनका भी हुआ तबादला

 राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल, देर रात बीकानेर से इनका भी हुआ तबादला 

बीकानेर। राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के कुल 49 वरिष्ठ अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया गया है। इस ताजा फेरबदल का सीधा असर प्रदेश के दो सबसे बड़े शहरों, जयपुर और जोधपुर पुलिस आयुक्तालय पर पड़ा है, जहां जयपुर कमिश्नरेट के अंदर ही 6 एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। गुरुवार देर रात अचानक जारी हुई इस ट्रांसफर लिस्ट के बाद पुलिस हलकों में हलचल देखी जा रही है, क्योंकि कई महत्वपूर्ण जिलों और अपराध अनुसंधान शाखाओं के कमान अधिकारी रातों-रात बदल दिए गए हैं। इस सूची में बीकानेर का भी नाम है। सरकार ने इस फेरबदल में वीआईपी सुरक्षा और संवेदनशील विभागों में भी चेहरों को बदला है। जयपुर यातायात पुलिस में लंबे समय से तैनात समीर दुबे को अब एडिशनल एसपी मुख्यमंत्री सतर्कता जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण और गोपनीय विंग में भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मनराज मीणा को एडिशनल डीसीपी महिला अपराध अनुसंधान सेल पश्चिम, जयपुर कमिश्नरेट के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, पूर्व में जयपुर नॉर्थ में तैनात नीरज पाठक को अब जयपुर ग्रामीण इलाके में एएसपी के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिसिंग पर पैनी नजर रखी जा सके। राजस्थान में पेपर लीक और संगठित अपराधों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप यानी एसओजी को भी एक नया अनुभवी चेहरा मिला है। आदेश के तहत राकेश कुमार राजोरा को एएसपी एसओजी जयपुर के पद पर लगाया गया है, जिनसे एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और पेपर लीक मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त,  बीकानेर से सौरव तिवारी को एएसपी बारां और नारायण लाल शर्मा को एएसपी गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर के पद पर फील्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि इन सीमावर्ती और संवेदनशील जिलों में स्थानीय कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे। बीकानेर से ही सुभाष गोदारा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर लगाया है। इसके अलावा अंजुम कायल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा का चार्ज दिया है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: