खुलासा न्यूज,बीकानेर। बुजुर्ग महिला को देव दोष बताते हुए बाइक सवार दो लोगों द्वारा सोने के आभूषण ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगानगर के जवाहर नगर क्षेत्र के इन्द्रा कॉलोनी की है। जहां पर 60 वर्षीय महिला को कथित रूप से देवता का दोष और घर में नुकसान होने का डर दिखाकर उसके कानों से सोने की बालियां उतरवाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीडि़ता इंद्रा कॉलोनी की गली नंबर 2 निवासी संतोष देवी ने परिवाद में बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब 8 बजे वह दुर्गा माता मंदिर में धोक लगाकर घर लौट रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल पर बैठे दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने हाथ और माथे की रेखाएं देखकर महिला से कहा कि उस पर देवता का दोष है। कानों में पहनी सोने की बालियां उतारकर देने को कहा। पीडि़ता के अनुसार विश्वास में आकर उसने सोने की बालियां उतारकर दे दीं। इसके बाद तीनों युवक बालियां लेकर चले गए। पीडि़ता ने पुलिस को परिवाद में बताया कि घटना के बाद वह काफी परेशान थी। बाद में बेटे कैलाश के हौसला देने पर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ