Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर से जाने वाली ये ट्रेनें रहेगी प्रभावित, सफर से पहले पढ़े ये खबर

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर से जाने वाली ये ट्रेनें रहेगी प्रभावित, सफर से पहले पढ़े ये खबर

बीकानेर से जाने वाली ये ट्रेनें रहेगी प्रभावित, सफर से पहले पढ़े ये खबर 


बीकानेर। रेलवे ने बीकानेर मंडल के रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड के बेनीसर-सुडसर व नापासर स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया है। इस कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 74856 रतनगढ़-बीकानेर 13 व 27 अक्टूबर आैर ट्रेन नंबर 74855 बीकानेर-रतनगढ़ 14 व 28 अक्टूबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 14898, हिसार-बीकानेर 28 अक्टूबर को हिसार से प्रस्थान कर रतनगढ़ तक संचालित होगी। ट्रेन नंबर 74831 बीकानेर-चूरू 28 अक्टूबर को बीकानेर के स्थान पर रतनगढ़ से संचालित होगी।

यह ट्रेन बीकानेर-रतनगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। रीशेड्यूल रेलसेवाएं: ट्रेन नंबर 14718 हरिद्वार-बीकानेर 13 अक्टूबर को हरिद्वार से निर्धारित समय से 1 घंटे 40 मिनट तथा 27 अक्टूबर को हरिद्वार से 2 घंटे 50 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 12457 दिल्ली सराय 13 अक्टूबर को दिल्ली सराय से निर्धारित समय से 1 घंटे 25 मिनट तथा 27 अक्टूबर को दिल्ली सराय से 2 घंटे 25 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: