बीकानेर: यातायात सुधार के लिए शहर में ये 23 जगह चिह्नित, होगा ये कार्य
बीकानेर: यातायात सुधार के लिए शहर में ये 23 जगह चिह्नित, होगा ये कार्य
बीकानेर। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 23 जगह ट्रैफिक लाइट लगाने की आवश्यकता है। इसके लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। वर्तमान में 17 जगह लाइटें लगी हैं और उनमें से केवल चार जगह ही कारगर रूप से काम कर रही हैं। शहर में यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। अभी जो ट्रैफिक लाइट लगी हैं, वो पुरानी हो चुकी हैं। इन लाइट्स के साथ ही बोर्ड लगे होने के कारण राहगीरों को स्पष्ट दिखाई ही नहीं देते। इस कारण आधुनिक ट्रैफिक लाइट्स लगाई जानी है। भुट्टों के चौराहे के पास प्रायोगिक तौर पर आधुनिक ट्रैफिक लाइट्स लगाई गई हैं। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लाइट्स लगाने का जिम्मा बीडीए के पास है। बीडीए ने उसे अगले साल मार्च तक के लिए ठेके पर दे रखा है। संबंधित फर्म ने पुलिस के साथ मिलकर 23 स्थान चिह्नित किए हैं, जहां ट्रैफिक लाइट्स लगाए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस में मैनपॉवर की भी जरूरत है जो कमान संभाल सकें। क्योंकि, वर्तमान में केवल म्यूजियम तिराहा, जयपुर रोड पर सोफिया स्कूल, हल्दीराम प्याऊ और भुट्टों का चौराहा पर ही ट्रैफिक लाइट्स को फॉलो किया जा रहा है। अन्य स्थानों पर मैनपॉवर नहीं होने के कारण वाहन चालक लाल लाइट्स जलने पर भी नहीं रुकते।
इन स्थानों पर ट्रैफिक लाइट को फॉलो करने की जरूरत
गंगाशहर सर्किल, जूनागढ़ पब्लिक पार्क तीन गेट, रानीबाजार सर्किल, रामरतन कोचर सर्किल, पंचायत समिति कट, डिवीजनल कमिश्नर ऑफिस, पीबीएम हॉस्पिटल रोड, मेडिसिन विंग कट, रानीबाजार अंडरब्रिज, अंत्योदय नगर, कैप्टन चन्द्र चौधरी सर्किल, म्यूजियम प्वाइंट, आर्मी गेट, सोफिया स्कूल, हल्दीराम प्याऊ, पंडित धर्मकांटा, पूगल फांटा, भुट्टों का चौराहा, पुलिस लाइन, कोठारी हॉस्पिटल, जैन कॉलेज चौराहा, मंडी गेट।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ