15 लाख के जेवरात की चोरी का खुलासा,20 दिन में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
15 लाख के जेवरात की चोरी का खुलासा,20 दिन में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
नोखा। बीकानेर जिले की नोखा पुलिस ने 1 अक्टूबर को हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले का 20 दिन में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को फलोदी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी एक गैंग से जुड़े हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस चोरी हुए जेवरात और नकदी की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
घर के ताले तोडक़र चुराए थे जेवरात
परिवादी रामस्वरूप बिश्नोई ने बताया-1 अक्टूबर को शाम करीब 5 से 5:30 बजे के बीच राणाराव जीएसएस के पास स्थित उनके घर में चोरी हुई थी। चोरों ने दरवाजे और अलमारी के ताले तोडक़र करीब 15 लाख रुपए के जेवरात और 40 हजार रुपए नकद चुरा लिए थे।
फलोदी से दो आरोपी गिरफ्तार
आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई। जांच के बाद पुलिस ने फलोदी से शंकर उर्फ राजेंद्र (18) और शेरू उर्फ सुरेश (20) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ कई जिलों में मामले दर्ज हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों से 15 लाख रुपए के आभूषण और नकदी बरामद करने के प्रयास कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ