Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

दिनदहाड़े लाल क्वार्टर में चोरी एक चोर गिरफ्तार, दूसरा फरार

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
11 hours ago
दिनदहाड़े लाल क्वार्टर में चोरी एक चोर गिरफ्तार, दूसरा फरार


दिनदहाड़े लाल क्वार्टर में चोरी एक चोर गिरफ्तार, दूसरा फरार
​बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के अमरसिंहपुरा इलाके में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। खंडहर हो चुके सरकारी लाल क्वार्टर से लोहे के गाटर और एंगल निकाले जा रहे थे, जिसे इलाके के ही दो युवक अंजाम दे रहे थे। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। जबकि दूसरा युवक मौके पर से भाग छूटा।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी को कर रहे थे।
​स्थानीय लोगों और बीजेपी जिला महामंत्री व पार्षद श्यामसिंह हाडला की सतर्कता के कारण इस अवैध गतिविधि का तुरंत पर्दाफाश हो गया। पार्षद की सक्रियता से वार्ड में लगातार बढ़ रहे अनैतिक कार्यों और चोरियों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चोर को दबोच लिया। हालांकि, दूसरा आरोपी पुलिस के आने से पहले ही मौका पाकर फरार होने में कामयाब हो गया।
​पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों ने खाली पड़े सरकारी लाल क्वार्टरों को पूरी तरह से ध्वस्त करने, सुरक्षा व्यवस्था और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि नशे के आदी असामाजिक तत्वों और अनैतिक गतिविधियों पर नकेल कसी जा सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: