Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

सोलर प्लांट पर चोरी, 15 हजार मीटर डीसी तार ले गए चोर,  पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bansal
6 hours ago
सोलर प्लांट पर चोरी, 15 हजार मीटर डीसी तार ले गए चोर,  पुलिस ने दर्ज किया मामला
सोलर प्लांट पर चोरी, 15 हजार मीटर डीसी तार ले गए चोर,  पुलिस ने दर्ज किया मामला
 
श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में सोलर प्लांटों पर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। अब शेरुणा थाना क्षेत्र के गांव कोटासर में निर्माणाधीन सोलर प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात चोर 15 हजार मीटर डीसी तार चोरी कर ले गए। घटना के बाद प्लांट प्रबंधन की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कोटासर में निर्माणाधीन जेजे सोलर एनर्जी प्राइवेट प्लांट में 10 अक्टूबर की रात चोरी हुई। अज्ञात चोर प्लांट में लगी करीब 15 हजार मीटर डीसी तार चोरी कर ले गए।
 
प्लांट के डायरेक्टर और कुनपालसर निवासी मुखराम सिहाग ने शेरुणा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई गोकुलचंद को सौंपी गई है। फिलहाल चोरी करने वाले आरोपियों और चोरी हुए तार की बरामदगी को लेकर जांच की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: