हेलीपैड से युवक कर रहा था ऐसा काम पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
बीकानेर। देशनोक पुलिस थाने पीछे हेलीपैड पर आधी रात को एक बदमाश अवैध शराब बेचने का दु:साहस कर बैठा।भनक लगते ही देशनोक पुलिस ने बदमाश को मौके पर ही धर दबोचा ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देशनोक निवासी मगाराम राणा को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर अवैध 48 देशी शराब के पव्वे बरामद किए।
आरोपी राणा के खिलाफ राजस्थान आबकारी एक्ट 19/54 में प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई चरणजीत सिंह को सौंपी गई हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ