Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के युवक ने फर्जी पता देकर बना लिया पासपोर्ट, दर्ज है इतने मुकदमे

7 hours ago
बीकानेर के युवक ने फर्जी पता देकर बना लिया पासपोर्ट, दर्ज है इतने मुकदमे

बीकानेर के युवक ने फर्जी पता देकर बना लिया पासपोर्ट, दर्ज है इतने मुकदमे 

बीकानेर। एक युवक ने सीकर में लक्ष्मणगढ़ का पता देकर वहां फर्जी तरीके से पासपोर्ट बना लिया। इस युवक के खिलाफ बीकानेर के पुलिस थानों में 6 मुकदमे दर्ज हैं। तीन साल बाद फर्जी पासपोर्ट बनाने का खुलासा होने पर सीकर पुलिस बीकानेर आई और युवक को उठा ले गई। बंगला नगर निवासी मूलचंद जाट उर्फ मूलाराम के खिलाफ बीकानेर के पुलिस थानों में जानलेवा हमले करने सहित 6 मुकदमा दर्ज हैं। वह मूल रूप से नोखा के झाड़ेली गांव का रहने वाला है। पुलिस थानों में मुकदमे दर्ज होने के कारण उसका बीकानेर में पासपोर्ट नहीं बन रहा था। इसलिए उसने अपने परिचित के जरिये सीकर में एक एजेंट से संपर्क किया जिसने पासपोर्ट बनाने का आश्वासन दिया। पासपोर्ट बनाने के लिए मूलचंद ने अपना और पिता का नाम तो सही रखा, लेकिन निवास स्थान फर्जी तरीके से सीकर के लक्ष्मणगढ़ बता दिया। इसके अलावा आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपाकर फर्जी कागजात तैयार किए गए और वर्ष, 23 में सीकर कार्यालय से पासपोर्ट बनवा लिया। तीन साल बाद बीकानेर पुलिस को फर्जी पासपोर्ट बनाए जाने की जानकारी मिली तो जांच-पड़ताल शुरू की। सीकर के लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने के एसएचओ विश्वजीतसिंह ने बताया कि युवक को पकड़कर उसका फर्जी पासपोर्ट जब्त कर लिया है। उसके खिलाफ जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर सीकर के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने में भेजी गई है। वहां से पुलिस की टीम बीकानेर आई और मूलचंद व फर्जी पासपोर्ट अपने साथ ले गई है। लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने में मामले की जांच कर रहे एसआई दिलीप कुमार ने बताया कि मूलचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: