Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

छह लाख से अधिक की नकदी पार, सीसीटीवी खंगालने में लगी पुलिस

Bansal
6 hours ago
छह लाख से अधिक की नकदी पार, सीसीटीवी खंगालने में लगी पुलिस


छह लाख से अधिक की नकदी पार, सीसीटीवी खंगालने में लगी पुलिस
छतरगढ़  थाना क्षेत्र के लाखूसर गांव में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 6 से 7 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। घटना 27 सितंबर की रात की बताई जा रही है। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को ताले टूटे मिले, जिसके बाद चोरी की वारदात का पता चला।
दुकानदार के अनुसार वह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। इसी दौरान क्षेत्र में आए तूफान के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली गुल होने से दुकान में लगा इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गया, जिसके चलते दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए। बताया गया कि रात करीब 2:10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन तब तक चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।
दुकानदार ने बताया कि दुकान में करीब 6 से 7 लाख रुपए की नकदी रखी हुई थी, जिसे चोर ले गए। इसके अलावा दुकान से रजनीगंधा के कुछ पैकेट चोरी होने की बात भी सामने आई है। मुख्य सडक़ पर दुकान होने और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण दुकानदार ने नकदी दुकान के अंदर रखी थी।
घटना की सूचना मिलने पर छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू की है। बिजली गुल रहने के दौरान दुकान के कैमरों के बंद होने की स्थिति भी पुलिस जांच का अहम हिस्सा बनी हुई है।
लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता
छतरगढ़ क्षेत्र में पिछले दिनों चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कस्बे में तीन मंदिरों में चोरी की वारदातें हुई हैं, जिनमें चोर चांदी के छत्र सहित अन्य सामान लेकर फरार हुए थे। इन मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
वहीं करीब एक माह पहले आरसीपी कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई थी, जिसमें करीब 2 लाख रुपए की नकदी चोरी होने की बात सामने आई थी। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच व्यापारियों और ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जरूरत है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: