इतनी तारीख के बाद बदलेगा हवा का पैटर्न, फिर बढ़ेगी सर्दी
बीकानेर। राजस्थान में फिलहाल लोगों को सर्दी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद सर्दी जोर पकड़ने का अनुमान है। 15 नवंबर बाद हवा का पैटर्न बदलेगा और उत्तरी हवा मैदानी राज्यों में आने से पश्चिमी राजस्थान में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ेगी। इससे पहले राज्य में मौसम साफ रहेगा। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि जैसलमेर में पारा 36.6 डिग्री रहा। वहीं, माउंअ आबू और सीकर में रात में सबसे ज्यादा सर्दी रही। राजस्थान में सर्दी की स्थिति देखे तो केवल कुछ ही शहरों में रात में सर्दी का असर है। इसमें शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर के अलावा सिरोही, उदयपुर और हिल स्टेशन माउंट आबू का एरिया है।
शनिवार को सबसे ज्यादा ठंडी रात सीकर और माउंट आबू में रही। सीकर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 12.3, डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर में पारा 33 डिग्री के पार दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ