बीकानेर: पुलिस की बीट प्रणाली बदलेगी, अब ये होंगे इंचार्ज
बीकानेर। पुलिस महकमे की कांस्टेबल बीट प्रणाली जल्द बदलने वाली है। अब पुलिस थाना क्षेत्रों के क्लस्टर बनेंगे और उनमें 3 से 5 बीट तय की जाएगी। प्रत्येक क्लस्टर का एसआई या एएसआई इंचार्ज होगा। आमजन से सीधे जुड़ाव और मोहल्ले-कॉलोनियों में अपराधियों और बदमाशों की जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बीट प्रणाली शुरू की गई थी। बीट प्रणाली का सही संचालन नहीं हो रहा था। बदलाव की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। पुलिस मुख्यालय जल्दी ही पूरे प्रदेश में बीट प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए उसमें बदलाव करने वाला है। अब पुलिस थाना क्षेत्रों में क्लस्टर बनेंगे जिसमें 3 से 5 बीट शामिल की जाएगी।
क्लस्टर का इंचार्ज एसआई-एएसआई स्तर का अधिकारी और बीट इंचार्ज कांस्टेबल या हेड कांस्टेबल होगा। बीट में भ्रमण के लिए बाइक या पेट्रोल भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस थानों में राउंड द क्लॉक काम करने वाले कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल को बीट अधिकारी नहीं बनाया जाएगा। प्रदेश की सभी रेंज से एक जिले को चुनकर 15 दिन में क्लस्टर बनाने, उन पर प्रभारी नियुक्त करने और बीट तय करने का काम 7 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। जून, जुलाई और अगस्त तीन माह नए बीट प्रणाली को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ