किशोर गृह से फरार छह बाल अपराचिायों में से पुलिस ने एक अपचारी को गाजियाबाद से पकड़ा
किशोर गृह से फरार छह बाल अपराचिायों में से पुलिस ने एक अपचारी को गाजियाबाद से पकड़ा
बीकानेर। राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह से 3 सितंबर की रात फरार हुए छह बाल अपचारियों के मामले में सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से एक आरोपी को दबोच लिया है। सदर थाना अधिकारी रमेश न्योल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हत्या के मामले में संप्रेषण गृह में बंद था। हालांकि, फरार होने के समय तक वह बालिग हो चुका है और वर्तमान में उसकी उम्र 18 साल 2 महीने है। थाना अधिकारी के अनुसार पुलिस फरार हुए सभी छह बालकों के परिजनों के संपर्क में है और शेष पांचों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटनाक्रम में सदर थाना पुलिस ने पूर्व में कार्रवाई करते हुए संप्रेषण गृह के तीन सुरक्षा गार्डों को साजिश में शामिल होने और बालकों को भगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सुरक्षा गार्डों में सुनील पडिहार (26), हाफिज (60) और फिरोज (22) शामिल हैं। थानाधिकारी रमेश कुमार, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल राजाराम की टीम लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है और बाकी बचे आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।3 सितंबर की रात हुई थी घटना 3 सितंबर की रात करीब 11:05 बजे राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह से छह विधि से संघर्षरत बालक फरार हो गए थे। बाल कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व वृत्ताधिकारी आकांक्षा कुमारी के सुपरविजन में टीम गठित की गई थी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ