कमजोर पड़ा मानसून इतने दिन बाद फिर एक्टिव होगा, होगी झमाझम बारिश
कमजोर पड़ा मानसून इतने दिन बाद फिर एक्टिव होगा, होगी झमाझम बारिश
बीकानेर। राजस्थान में मानसून अब कमजोर होने लगा है। शनिवार को कुछ जिलों में धूप रही, जिससे उमस-गर्मी बढ़ गई। जोधपुर संभाग के एरिया में अच्छी बारिश हुई। जालोर, बाड़मेर, पाली, जोधपुर में 1 से 3 इंच तक बरसात हुई। सबसे ज्यादा पानी बाड़मेर के सेड़वा में बरसा। वहीं, मौसम विभाग ने 26 जुलाई को जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 27 जुलाई को अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ शिफ्ट हो गई, जिससे राज्य के पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर अब कमजोर हो गया। बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर सिस्टम विकसित हुआ है, जो अब धीरे-धीरे पश्चिम की तरफ बढ़ेगा, जिसके असर से 28 जुलाई से राज्य के पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू होगी।
मौसम साफ, गर्मी-उमस बढ़ी: शनिवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के ज्यादातर एरिया में दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम के इस बदलाव से कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। बारिश नहीं होने से गर्मी-उमस भी बढ़ गई। दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ