Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मानसून की ट्रफ लाइन अभी बीकानेर से होकर गुजरी रही है, अगले इतने दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय

rk
6 hours ago
मानसून की ट्रफ लाइन अभी बीकानेर से होकर गुजरी रही है, अगले इतने दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय


मानसून की ट्रफ लाइन अभी बीकानेर से होकर गुजरी रही है, अगले इतने दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय
जयपुर। राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मानसून ट्रफ लाइन अभी राजस्थान के बीकानेर से होकर गुजर रही है। ऐसे में प्रदेशभर में 4 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने भी कहीं अति भारी और कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा अगले दिन तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य के ब्यावर और भीलवाड़ा में बुधवार को भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश ब्यावर जिले के बदनोर में 225 मिमी दर्ज की गई, जबकि ब्यावर में 110 मिमी, भीलवाड़ा के आसींद और बागौर में 120-120 मिमी, झालावाड़ के अकलेरा में 81 मिमी मिमी और झालरापाटन में 73 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं और बारां जिले में कई स्थानों पर बारिश का दौर चला।
उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र व मानसून ट्रफ का सामान्य स्थिति में बने रहना प्रदेश में बारिश की गतिविधियों को मजबूत कर रहा है। इसी के प्रभाव से अगले 4 से 5 दिन अधिकांश जिलों में मानसून सक्रिय रहेगा। बारिश के बाद दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। अजमेर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री, अलवर में 30 डिग्री, कोटा में 29.8 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 29.6 डिग्री और डूंगरपुर में 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर 40 डिग्री और बाड़मेर 39.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे।
ब्यावर शहर के निकट मकरेडा तालाब की चलती चादर से उठती लहरें। फोटो: पत्रिका 
जानें 4 दिन तक कैसा रहेगा मौसम?
23 जुलाई
ऑरेंज अलर्ट: बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, उदयपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
येलो अलर्ट: अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्री गंगानगर में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ कहीं भारी और कहीं झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
24 जुलाई
ऑरेंज अलर्ट: बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, उदयपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
येलो अलर्ट: अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्री गंगानगर में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ कहीं भारी और कहीं झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
25 जुलाई
ऑरेंज अलर्ट: बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, झालावाड़, कोटा में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
येलो अलर्ट: अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, ब्यावर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्री गंगानगर में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ कहीं भारी और कहीं झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
26 जुलाई
ऑरेंज अलर्ट: बूंदी, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
येलो अलर्ट: अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, दौसा, डीग, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सीकर, सिरोही, उदयपुर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्री गंगानगर में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ कहीं भारी और कहीं झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इन संभागों में ज्यादा असर
मौसम विभाग ने कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में 26 जुलाई के बीच अधिकांश स्थानों पर बारिश और कई जगह भारी और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का असर सबसे अधिक रहने का अनुमान है।
क्या है वजह?
उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और प्रदेश से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन के कारण बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है। आगामी दिनों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इधर, बारिश के इस दौर से खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: