इस दिन होगी बीकानेर जिलेे में वार्ड पार्षदों के आरक्षण की लॉटरी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। जयपुर में निकाली गयी निकाय प्रमुख की लॉटरी के बाद अब इंतजार बीकानेर में वार्डो के आरक्षण की लॉटरी की तिथि भी सामने आ गयी है। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संदर्भ में वार्ड पार्षद के आरक्षण की लॉटरी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने बताया कि बीकानेर नगर निगम तथा खाजूवाला, देशनोक, नापासर, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ तथा नोखा नगर पालिका क्षेत्र के पार्षदों के आरक्षण के लिए लॉटरी सोमवार प्रात: 11 बजे कलेक्टर सभागार में निकाली जाएगी। जिसकेे बाद बीकानेर जिले के निकायों ओर निगम क्षेत्र में वार्डो के आरक्षण की स्थिति साफ हो जाएगी। ऐसे में कल आरक्षण की लॉटरी के बाद वार्ड पार्षद के उम्मीदवार भी अपने क्षेत्रों में निकल जाएंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ