Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पति ट्रक लेेेेकर गया हुआ था चार महिलाओं ने घर में घुसकर महिला को पीटा

rk
7 hours ago
पति ट्रक लेेेेकर गया हुआ था चार महिलाओं ने घर में घुसकर महिला को पीटा


पति ट्रक लेेेेकर गया हुआ था चार महिलाओं ने घर में घुसकर महिला को पीटा
बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे के सेक्टर नंबर 3 में  सुबह एक महिला के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिवादीया कमला देवी पत्नी मदननगर गोस्वामी ने लूणकरणसर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए चार महिलाओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस द्वारा सोमवार सुबह जारी प्रेस नोट के अनुसार कमला देवी ने बताया कि उसका पति ट्रक चालक है और वह ट्रक लेकर गया हुआ था। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अमरचंद पारीक के परिवार के लोगों ने पुराने विवाद को लेकर उसके घर के बाहर आकर झगड़ा किया। परिवादीया ने बताया कि चार वर्ष पहले उसने अमरचंद के पुत्र भरताराम के खिलाफ उसने बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। आरोप है कि अमरचंद की पत्नी कांतादेवी व गायत्री नाथ ने घर में घुसकर डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। बीच-बचाव के दौरान उसके हाथ में भी चोट आई।
रिपोर्ट में बताया गया है कि बाद में शारदा देवी व मैना देवी नाथ भी घर में घुस गईं और चारों ने मिलकर मारपीट की। घटना के बाद महिला ने अपने पति को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: