Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

गणतंत्र दिवस को लेकर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी व निगम उपायुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

rk
3 months ago
गणतंत्र दिवस को लेकर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी व निगम उपायुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा


गणतंत्र दिवस को लेकर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी व निगम उपायुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा 

बीकानेर। गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास शनिवार को सुबह 9 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित  हुआ। रिहर्सल के दौरान विभिन्न विभागों, पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट-गाइड तथा विद्यालयी छात्र-छात्राओं द्वारा परेड एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अंतिम अभ्यास किया ।अंतिम रिहर्सल के दौरान सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया।   एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव, एडीएम सिटी श्री रमेश देव, निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा ने गणतंत्र दिवस पर  आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, अतिथि दीर्घा एवं समग्र कार्यक्रम संचालन का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसदौरान तहसीलदार  निशिकांत, सीडीईओ महेंद्र कुमार शर्मा, पीडब्ल्यूडी एसई  ओ.पी.मंडार, अधिशाषी अभियंता  विजय  कुमार मीणा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

13 टुकडिय़ों ने किया परेड का शानदार प्रदर्शन
पूर्वाभ्यास समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ( प्रशासन) श्री सुरेश कुमार यादव ने ध्वजारोहण कर सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक श्री देवेन्द्र सोनी ने किया। इसमें आरएसी थर्ड, दसवीं आरएसी, अरबन होमगार्ड, बोर्डर होमगार्ड, राजस्थान पुलिस महिला एवं पुरूष, एनसीसी महिला, पुरुष व महारानी स्कूल, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, गाइड, सोफिया व बीबीएस स्कूल की कुल 13 टुकडिय़ों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैंड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरी। आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने घोष वादन की शानदार प्रस्तुति दी।   करीब 1300 बच्चों ने व्यायाम, योग, भारतीयम, सामूहिक नृत्य की दी शानदार प्रस्तुतिइस दौरान सीडीईओ  महेंद्र कुमार शर्मा व डीईओ माध्यमिक  किशन दान चारण के मार्गदर्शन में करीब 1300 बच्चों ने व्यायाम, योग, भारतीयम, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। अनिल बोड़ा,  रामकुमार पुरोहित व  सुशील स्वामी निर्देशन में 16 विभिन्न स्कूलों के 450 बच्चों ने व्यायाम, श्रीमती ऋतु शेखावत, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा व स्नेहलता रावत के निर्देशन में 12 स्कूल की 400 छात्राओं ने भारतीयम, श्याम राज शर्मा, श्री गुलाबचंद व श्री संतोष कुमार नायक के निर्देशन में 07 स्कूलों के 250 बच्चों ने योग व महारानी स्कूल की 200 छात्राओं ने नृत्य निर्देशिका डॉ वीणा जोशी के निर्देशन में सामूहिक नृत्य और श्रीमती रितु शर्मा, सोमेश जावा, श्री जसदेव सिंह व जाकिर हुसैन के निर्देशन में आरएसवी स्कूल के बच्चों ने सामूहिक वाद्य यंत्र व गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी।  अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान मंच संचालन कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी  संजय पुरोहित, सहायक पर्यटन अधिकारी श्रीमती नेहा शेखावत, आईजीएनपी द्वितीय की लेखाधिकारी श्रीमती गुंजन चोपड़ा ने किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #khulasa news #Breaking News
Share: