खुलासा न्यूज,बीकानेर। साधु के वेश में रहने वाले बुजुर्ग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। खबर श्रीडूंगरगढ़ के रेलवे फाटक के पास से जुड़ी है। जहां पर साधु के वेश में रहने वाले बुजुर्ग की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बीते दिनों बुजुर्ग की तबीयत खराब हो गयी थी। जिस पर आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती करवाया और इलाज के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गयी लेकिन अचानक बीती रात को साधु वेश में रहने वाले बुजुर्ग की तबीयत खराब हुई और मौत हो गयी। फिलहाल की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ
Tags:
#bikaner
#rajasthan
#dungargadh